ब्रेकिंग न्यूज़
श्रीराम जन्म का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु,भगवान श्रीराम के जन्म लेते ही पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा
दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज/अमांपुर । कस्बा के श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा अमृत वर्षा के चौथेदिन भगवान राम के जन्म एवं उनकी बाल लीला का प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में याज्ञाचार्य आचार्य नारायण भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। इस दौरान शीलेन्द सोलंकी, समाज सेवी धीरज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद राजपूत, सुनीता गुप्ता, कुसुम वर्मा, पूर्व प्रधान सुरेश यादव, राजेश यादव, प्रधान राकेश यादव, मोनू यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, सोनू गुप्ता, दिनेश शाक्य, मोनू गुप्ता, धीरज शाक्य सभासद, कमल सक्सेना, मोहित गुप्ता, संजू वर्मा साउंड, राजू सक्सेना, धर्मेंद्र राघव, हर्ष गुप्ता, अर्जुन यादव, हरीओम साहू, राधेश्याम गुप्ता, दीपक सोलंकी, आयुष गुप्ता सहित आदि रामभक्त मौजूद रहेl
Subscribe to my channel


