कासगंज: सहकारी समिति पर यूरिया के साथ अन्य उर्वरक देने पर किसानों ने किया हंगामा
पुलिस की निगरानी में बांटी गई यूरिया, किसान परेशान

कासगंज: अमांपुर कस्बा के सहकारी समितियों पर गुरुवार को यूरिया का वितरण किया गया।सुबह 10 बजे से ही किसानों ने यूरिया खाद लेने को भीड़ जुट गई। लेकिन कुछ केन्द्रों पर यूरिया के साथ किसानों को जबरन घुलनशील उर्वरक की बोतल आदि दी जा रही। यूरिया के साथ अन्य सामान देने पर क्षेत्रीय सहकारी समिति पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और यूरिया का वितरण कराया। किसान अपने खेतों में सरसों और गेंहू की फसल की अच्छी पैदावार के लिए यूरिया खरीद रहे है। कस्बा की सहकारी समितियों पर गुरुवार सुबह से शाम तक यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ो किसानों की लंबी कतारे लगी रही। घंटों तक लाइनों में लगे होने के बाद भी अधिकांश किसानों को यूरिया नही मिल सकी। इसके कारण उन्हे बगैर खाद लिए ही लौटना पडा। गेंहू, सरसों आलू की फसल में पानी लगाने के बाद यूरिया खाद लेने के लिए गुरुवार सुबह से गोदाम पर भीड़ लगना शुरू हो गई। किसानों ने यूरिया को लेकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। भीड़ इतनी थी कि सहकारी समितियों पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने व्यवस्था संभाली। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरित की गई। अधिकारी फरमान जारी कर रहे है कि किसान परेशान ना हो यूरिया की कोई कमी नही है। फिर भी खाद के लिए किसान लाइनों में लगकर एक दूसरे के लिए गुत्थमगुत्था कर रहे है।
Subscribe to my channel


