कासगंज: नरकीय जीवन जीने को मजबूर बनूपुरा के जाटव नगर के लोग, 15 साल से जर्जर है मार्ग
प्रधान पर विकास कार्य न करने का लगाया आरोप

कासगंज: अमांपुर क्षेत्र के बनूपुरा का जाटव नगर प्रधान और जनप्रतिनिधि की उदासीनता से ग्रस्त है। मार्ग काफी समय से जर्जर है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी इस मार्ग की मरम्मत नही हुई है। यहा हर समय जलभराव की भी स्थिति रहती है। बरसात आते ही नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते है लोग। गांव को जाने वाले ऊबड़ खाबड़ मुख्य मार्ग पर बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड से होकर गुजरने को मजबूर है लोग। बारिश के दिनों में यह रास्ते तालाब में तब्दील हो गये है। बरसात के मौसम में बच्चे, बूढ़े व गर्भवती महिलाओं को जो दिक्कते होती है उसका विवरण किसी से छुपा नही है। जल निकासी के लिए नही तो नाली बनाई गई है। और ना ही सड़क का निर्माण किया गया है। नाली व जर्जर सड़क का निर्माण कार्य नही होने के कारण जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही है। मोहल्ले में कई महिनों से सफाई कर्मी सफाई करने नही आ रहा है। जिस वजह से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जिससे दिनोंदिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिस वजह से महामारी का खतरा मंडरा रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। केशवदेव, राजवती, गुड्डों देवी, आशीष यादव, रोहित यादव,चन्द्रशेखर, सुरेंद्र यादव, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, कुलदीप, शनि यादव, पप्पू मामा, इलायची दिवाकर आदि ने जिलाधिकारी महोदय से निजात दिलाने की मांग की है।
Subscribe to my channel


