ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में अतिक्रमण से कराह रहीं गलियां, चलना मुश्किल

राजेंद्र नगर में सड़क पर जानवर बांधकर लोगों ने किया अतिक्रमण

कासगंज: अमांपुर कस्बा के राजेंद्र नगर और सुभाष नगर की गलियों में अतिक्रमण से लोगों का चलना मुश्किल है। जानवर पाल रहे लोगों ने हर जगह कब्जा जमा रखा है। कस्बा की प्रमुख गलियों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। हाल यह है कि बाइक तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। गली में कुछ दबंगों ने खूंटे से अपने जानवरों को बांधे रहते है। यही नही इन लोगों द्वारा सड़क पर रिक्शे, हथठेल, ठेली तथा बाइक भी सड़क पर खड़ी करते है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह गली कोतवाली, डाकघर, प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र और सेन्ट्रल, आर्यवत, केनरा, सहकारिता बैंक और एटा सहावर तिराहा को जाता है।नगर पंचायत में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नही है। कस्बा के नूरस्लाम, आमिर खान, राजकुमार, सूरज पाल, वीरपाल, दीपक, सुमित कुमार, विजय कुमार सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, नीरज कुमार, शिवम यादव आदि ने समस्या से निजात की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button