ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: गन्ना किसानों का भुगतान एवं खाद की किल्लत से किसानों को जल्द से जल्द सरकार निजात दिलाएं- श्यामवीर सिंह चौहान

जिले की तीनों तहसीलों पर भाकियू,स्वराज ने सौंपा ज्ञापन

कासगंज:  राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के आवाहन पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में किसानों को हो रही खाद की परेशानियों को लेकर ज्ञापन दिया गया। आपको बता दें खाद की किल्लत एवं गन्ना किसानों को भुगतान के साथ गन्ना का नया मूल्य तय करने की मांग को लेकर जनपद कासगंज की तीनों तहसीलों पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने ज्ञापन सौंपा। कासगंज तहसील पर आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में तहसीलदार अजय यादव को ज्ञापन सौंपा गया। सहावर तहसील पर मानवेंद्र मनी तहसील उपाध्यक्ष के नेतृत्व और पटियाली तहसील पर सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। किसानों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा गन्ना किसानों का भुगतान एवं खाद की किल्लत से किसानों को जल्द से जल्द सरकार निजात दिलाएं। इस दौरान आशीष पाण्डेय प्रदेश प्रभारी ने कहा किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं है किसान परेशान हैं वही गन्ना किसानों का भुगतान भी किसानों का नहीं हो पा रहा है और सरकार से हमारी मांग है किसानों को खाद मुहैया जल्द से जल्द कराई जाए एवं गन्ना किसानों का नया मूल्य तय किया जाए। वही प्रदेश मंत्री महिमा शर्मा ने कहा सरकार का किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं है जिले का प्रशासन भी किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है,लगातार शिकायतों के माध्यम से भी किसान अपनी बात रखते हैं। लेकिन जिले में खाद की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसको लेकर के आज ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार जल्द से जल्द संज्ञा लें।अन्यथा  संज्ञान नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर श्यामवीर सिंह चौहान राजेंद्र राठौड़ प्रधान आर्येन्दर प्रधान, एके लोधी सुधीर मिश्रा कुलदीप बघेल मानवेंद्र मनी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button