ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: पटियाली संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 36 शिकायती पत्र
4 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण,

कासगंज: पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा कुल 36 शिकायती पत्रों की आमद हुई। जिसमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। फरियादियों की अधिकतर शिकायतें जमीनी संबंधित थीं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों का समय से पूर्व निस्तारण करने के लिए अधिनस्थों को निर्देश जारी किए। इस अवसर पर – मुख्य विकास अधिकारी कासगंज, रवींद्र कुमार एसडीएम पटियाली, अरविंद गौतम प्रभारी तहसीलदार पटियाली, आरके तिवारी क्षेत्राधिकारी पटियाली, मुकेश कुमार नायब तहसीलदार एवं खंड विकास मनीष वर्मा व डॉ अजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


