कासगंज: अमांपुर में भुगतान न करने पर 17 के कनेक्शन काटे,बिजली विभाग को देख मची अफरातफरी
अमांपुर में 17 विधुत बकाएदारों के काटे कनेक्शन

कासगंज: अमांपुर में बिजली का बकाया दबाकर बैठे उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। अमांपुर में विधुत बकाएदारों के विरूद्ध विधुत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। 17 बड़े वकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। कस्बा भर में 1 लाख रूपये से अधिक बकाया वसूल किया गया। अधीक्षण अभियंता कासगंज सुरेश चंद्र रावत के निर्देशानुसार जेई नीरज गौड़ के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बकाया वसूली के चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 17 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। बिल भुगतान करने वाले कनेक्शनधारकों को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई गई। शनिवार को जेई नीरज गौड़ के नेतृत्व में कस्बा के ददवारा, सहावर रोड, एटा रोड, कालेज रोड, राजीव नगर, सुभाष नगर, जवाहर नगर में राजस्व वसूली व डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। एसडीओ अरविंद कुमार झा ने बताया कि जिन उपभोक्ता पर बिजली बिल काफी समय से बकाया है। उनको जमा न कर पाने की स्थिति में उनके बिजली कनेक्शन को पोल से केबल काटकर डिस्कनेक्ट कर दिया गया। बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को तत्काल रसीद दी गई। जेई नीरज गौड़ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ताकि बकाएदार बिल जमा कर सकें। बिजली बिल जमा करेंगे तो राजस्व पूरा होगा। यदि उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करेगें तो उनके घर की बिजली काट दी जाएगी। इस मौके पर जेई नीरज गौड़, मुकेश कुमार, रवनीश कुमार, आशू यादव, सर्वेश पाल, सुगड पाल सिंह, विकास यादव, सजीव यादव, नरेन्द्र वर्मा मीटर रीडर, नाजिम, प्रेमपाल, अवधेश कुमार, प्रेम प्रकाश, राहुल यादव, आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


