एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्लास्टिक कचरा से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता अभियान
दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज: श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय,अलीपुर-बरवारा,सिरावली, जनपद कासगंज के तत्वाधान में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण चेतना के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम के प्रति समर्पित अभियान चलाया गया जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न स्थलों पर से प्लास्टिक कचरा एवं पॉलीथिन आदि एकत्रित किया एवं उनके द्वारा पर्यावरण में होने वाली समस्या और उनकी गंभीरताओं के प्रति जन सामान्य को परिचित कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि प्लास्टिक उत्पादों का बढ़ता चलन किस प्रकार पर्यावरण के चक्र को नष्ट एवं दुष्प्रभावित कर रहा है एवं उससे सुरक्षित रहने को क्या प्रयास किए जा सकते हैं ।एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ.ललित पाठक ने एनसीसी कैडेट को परिश्रम और एकाग्रता को एनसीसी कैडेट के जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कैडेट्स को प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्प्रभाव से आने वाली पीढ़ी के प्रति खतरों से सूचित किया एवं कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई । इस दौरान डॉ आरपी सिंह, डॉ बलवीर,संदीप श्रीवास्तव अपेक्षा माहेश्वरी शशिकांत,रोहित उपाध्याय,रामकिशन यादव एवं एनसीसी कैडेट-आदित्य शर्मा, रावीश यादव,सुकांत, आयुष मिश्रा केशव कुमार अंजलि दीपा खुशबू ज्योति,पूजा आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


