ब्रेकिंग न्यूज़

बदायूं:उझानी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका…

अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री को अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया

जयपाल सिंह। उझानी

बदायूं: देश प्रधानमंत्री को अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में जनपद उझानी के नगर उझानी में मुख्य चौराहे पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इससे पहले पुतले को नगर के मुख्य मार्गों पर घुमाया तथा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री विपिन कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री मुकेश शाक्य, जिला मंत्री मुकेश सक्सेना, जिला धर्माचार्य प्रमुख गोपाल दास शर्मा, नगर अध्यक्ष सुदेश कुमार टिंकल, नगर महामंत्री अर्जुन सिंह, नगर संगठन मंत्री आदित्य राठौर, नगर उपाध्यक्ष लाला राम कश्यप, मातृशक्ति कल्पना मिश्रा एवं आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button