कासगंज: बनूपुरा रजवाह में पानी आने से खिले किसानों के चेहरे
कासगंज: बनूपुरा रजवाह में छोड़ा गया पानी

कासगंज: अमांपुर विकास खण्ड अमांपुर के बनूपुरा और हरथरा गांव के रजवाह में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे है। रजवाह में पानी न होने से दर्जनों गांवों के किसानों को फसलों की सिंचाई संबंधी समस्या हो रही थी। किसान निजी संसाधनों से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई कर रहे थे। रवि फसलों की पटवन के लिए उन्हे अब पंप सेट पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। हजारों हेक्टेयर खेती योग्य भूमि मे सिंचाई का रास्ता साफ हो गया है। किसान रामगोपाल, केशवदेव, राकेश, रामदत्त, अवनीश, दिलीप, मुलायम, रघुवीर, वीपी, अनुपम पांडेय आदि ने बताया कि रजवाह मे पानी आ जाने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर गेंहू, सरसों की फसल के लिए जब भी जरूरत होगी किसान पटवन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य फसलों मे भी जरूरत के हिसाब से पानी की पटवन की जा सकती है। किसानों ने पानी की धार को मोड़कर अपने खेतों की ओर ले जाना शुरू कर दिया है।
Subscribe to my channel


