ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: कोहरे ने तानी चादर, कोहरा देख खिले किसानों के चेहरे

दिसंबर में सर्दी का सितम, घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

कासगंज: अमांपुर में दिसंबर माह के सोमवार को घना कोहरा दिखा। घने कोहरे ने भारी व हल्के वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे की चादर ओढ़ कर आईं सुबह ने आवागमन को बाधित किया। वहीं सर्द हवाओं ने कंपकपी छुडाई। राहत पाने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ो का सहारा लेते दिखे। दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह के साथ आखिर कार कोहरे ने अपनी दस्तक दे ही दी। बुधवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा दिखाई दिया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। स्थिति यह रही कि चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। हालाकि दोपहर 12 बजे के बाद कोहरे की चादर छंटने लगी। कोहरे के साथ-साथ लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ ही। तेज कोहरे के बाद दिन साफ रहा और धूप भी खुली। घना कोहरा देख खिले किसानों के चेहरे पहले घने कोहरे ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। किसानों ने बताया कि कोहरा गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद है। कोहरा जितना ज्यादा घना होगा। पैदावार उतनी अच्छी होगी। लेकिन आलू और सरसों की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो सकती है।           बुजुर्ग और दिल के रोगियों की बढ़ी मुश्किल। प्रभारी चिकित्सक डाॅ आमिर खान का कहना है कि मधुमेह और दिल के मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। जरा सी अनदेखी जानलेवा साबित हो सकता है। वही नवजात और शिशुओं में सर्दी के मौसम में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है।

 

Related Articles

Back to top button