ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: जेठानी ने देवरानी को मारपीट कर किया घायल

कासगंज: पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम गौड़ा में जेठानी ने देवरानी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता संगीता पत्नी सुरेंद्र यादव शिकायत लेकर पटियाली कोतवाली पहुंची, पीड़िता ने बताया कि घूर की जगह पर पशुओं के चारा के लिए उसने पुले रखे थे, जिसे उसकी जेठानी ने उठाकर फेंक दिए। जब देवरानी ने इसका विरोध किया तो जेठानी ने उसके साथ मारपीट कर डाली।वहीं थाना पुलिस ने घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण भेज मामले की जांच शुरू की।

 

Related Articles

Back to top button