कासगंज: निकाय चुनाव के लिए शुरू हुई जोर आजमाइश
अमांपुर में हार गई थी भाजपा, अमांपुर में भाजपा प्रत्याशी को मात्र 51 वोट

कासगंज: अमांपुर। आरक्षण सूची जारी होते ही अमांपुर कस्बा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के दावेदार अब दिन रात एक किए हुए है। कैसे भी बस एक बार टिकट मिल जाए। कई प्रत्याशी तो अपने आप को दावेदार बताते हुए चुनाव प्रचार भी करने लगे है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप पार्टी के जिलाध्यक्षों के यहा लगातार चुनाव लड़ने का दावा करने अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र सौंप अपनी राजनैतिक कैरियर एवं सामाजिक सक्रियता को बता खुद को सक्षम दावेदार बता रहे है। सर्वाधिक दावेदारों की संख्या भाजपा से है। वही दर्जनभर लोग टिकट पाने के लिए कतारबद्ध है। अमांपुर नगर पंचायत में इस बार अनारक्षित रखा गया है। पिछले चुनाव में भी यह अनारक्षित था। यहां पर बसपा प्रत्याशी के रुप में चांद अली ने चुनाव लड़कर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। उन्होंने 2191 वोट प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी सुलोचना गुप्ता से 843 मतों से चुनाव जीते थे। सुलोचना गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर दूसरे नम्बर पर रही थी। सुलोचना गुप्ता अब फिर से भाजपा का दामन थाम कर भाजपाई हो गई है। जबकि भाजपा ने यहां से अखिलेश गुप्ता को चुनाव मैदार में उतरा था। उन्हे मात्र 51 वोट मिले थे। वह अपनी जमानत भी नही बचा पाए थे। निकाय चुनाव के लिए इस समय टिकट पाने के लिए सबसे लंबी लाइन भाजपा और सपा के पास है। आरक्षण जारी होने के बाद कुछ दावेदार लाइन से हट गए हैं तो कुछ दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है। उसी के हिसाब से दावेदारों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
Subscribe to my channel


