कासगंज: सब्ज़ियों का राजा नया आलू की आवक से दामों में गिरावट
बाजार में आई नए आलू की बहार, ढीले हुए पराने के नखरे

कासगंज: अमांपुर के बाजार में नए आलू आने लगे है। लेकिन पुराने आलू के तेवर बरकरार है। पूर्व में आलू 30 से 40 रूपये किलो बिका। आलू की नई फसल की आवक बढ़ने से पुराने आलू के नखरे ढीले होने लगे हैं। नये आलू की बाजार में दस्तक के बाद दामों में बड़ी गिरावट हुई है। थोक मंडी में आलू के दामों में 50 किलों पर 300 से 400 रुपये कम हुए हैं, तो वहीं फुटकर बाजार में 20 से 15 रुपये प्रति किलो की कमी हुई है। वहीं नए आलू की आवक ज्यादा होने से भाव में मंदी बनी हुई है। मंडी में पुराना आलू 15 से 20 रूपए में बिक रहा है। तो फेरी लगाने वाले नया आलू 15 से 12 रूपये किलो में बेच रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक पुराने और नए आलू के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है। सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार व सतेंद्र कुमार का कहना है कि बाजार में नए आलू की आवक अब पहले से अधिक होने लगी है। जिससे इसकी कीमत में गिरावट दर्ज होने लगी है। आने वाले दिनों में कीमत और घटने की संभावना है। आलू के आढ़तिया सुधीर गुप्ता, शकील खान का कहना है कि बाजार में पुराने आलू का स्टॉक तेजी से घट रहा है। आने वाले दिनों में दाम और कम होंगे। वहीं, जिले में आलू के सभी शीतगृह खाली कराए जा चुके हैं, जिससे भंडारण न किया जा सके। पिछले एक माह में आलू के दामों में तेजी से उछाल आया था। जिला प्रशासन ने निर्धारित मात्रा से अधिक आलू का भंडारण करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। आलू, प्याज, और टमाटर के रेट भी हुए धड़ाम। महंगे आलू से लोग परेशान थे। अब उन्हें नया आलू सस्ती कीमत पर मिल सकेगा। वहीं हरी सब्जियां भी बाजार में सस्ती होने लगीं है।
Subscribe to my channel


