कासगंज: कोहरे ने तानी चादर, दोपहर में निकली धूप से मिली राहत
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार।

कासगंज: अमांपुर में दिसंबर माह के मंगलवार को भी कोहरा दिखा। मध्यरात्रि से शुरू हुए घने कोहरे ने भारी व हल्के वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे की वजह से वाहन फाॅग लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते दखे।सोमवार को शाम होते ही आसमान में कोहरे की सफेद चादर घिरना शुरू हो गई।
रात होते-होते यह गहरी होकर कोहरे में तब्दील हो गई। सर्दी बढ़ने के कारण मंगलवार को दिन में भी सूर्य की तपिश का असर अन्य दिनों की उपेक्षा हल्का महसूस हुआ। सुबह सर्दी से बचाव को दोपहर में बच्चे, बुजुर्ग, महिला-पुरुष ने घरों की छतों पर पहुंचकर धूप सेकी। दोपहर बाद तक धूप में बैठकर लोगों ने सर्दी से बचाव किया। शाम होते ही लोगों को सर्दी की सिरहन बढ़ती महसूस हुई। जिसके बाद बच्चे बुजुर्ग गरम कपड़ों से स्वयं ढककर बिस्तरों में चले गये। कोहरे की चादर ओढ़ कर आईं सुबह ने आवागमन को बाधित किया। वहीं सर्द हवाओं ने कंपकपी छुडाई। राहत पाने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ो का सहारा लेते दिखे। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। स्थिति यह रही कि चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। हालाकि सुबह 10 बजे के बाद कोहरे की चादर छंटने लगी। कोहरे के साथ-साथ लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ ही। तेज कोहरे के बाद दिन साफ रहा और धूप भी खुली। सर्दी से बचाव को लोगों ने चाय, काफी, मूंगफली, भुने आलू का सेवन किया।
Subscribe to my channel


