ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर के द्वारिकाधीश मंदिर और महाराणा प्रताप नगर में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ

मंदिरों में गूंजा हनुमान चालीसा

कासगंज: अमांपुर के गांधीनगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर और महराणा प्रताप नगर के हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों एवं बजरंग दल के धर्म प्रेमियों के द्बारा भव्य हनुमान चालीसा का पाठ धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने हनुमान चालीस का पाठ व आरती में हिस्सा लिया। बजरंगबली की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। सैकड़ो कार्यकताओं के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर खंड प्रचारक राहुल कुमार, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, आशीष चौहान, सत्यप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, पुष्पेंद्र वर्मा, राहुल राघव, गौरव सोलंकी, रोहित सोलंकी, दीपक गुप्ता, शिवम सोलंकी, आयुष गुप्ता, मोनू गुप्ता, अंशुल गुप्ता, शिवा गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शिवम गुप्ता, विपन, प्रियांशु गुप्ता,यश अग्रवाल, विवेक गुप्ता, शनि गुप्ता, देव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button