ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: डीएम मैम प्लीज अब तो स्कूल की छुट्टी कर दो, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

नन्हे मुन्ने बच्चों ने डीएम मैम से की शीतकालीन अवकाश की मार्मिक अपील

कासगंज: अमांपुर  जनपद में घना कोहरा इस तरह से बरस रहा है। कि दस कदम तक की दूरी धूंधल नजर आ रही है। ऐसे में वाहन चालक दिन में भी लाईट जालकर चल रहे है। तो सबसे अधिक परेशानी की समस्या स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। ऐसे कोहरे में स्कूल कैसे जाए। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र से वाहन द्वारा स्कूल आने वाले बच्चों के परिजनों को किसी अनहोनी का डर सताए जा रहा है। ऐसे में सभी की नजर डीएम के आदेश का इतजार कर रहे है। प्लीज डीएम मैम हमारी छुट्टी कर दो। हमें भी सर्दी लगती है। स्कूल जाने में हो रही है दिक्कत। तीन दिन से पड़ रही गलनभरी कड़ाके की सर्दी से जनमानस परेशान है। चल रही शीतलहर से सर्दी में काफी इजाफा हो गया है। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को गलन भरी ठंड और कोहरे के परिणाम स्वरूप ठिठुरते हुए विधालय जाने वाले नौनिहालों ने डीएम मैम, से विधालयों का शीतकालीन अवकाश का अनुरोध किया है। कस्बे के स्कूलों में पढ़ने वाले शनि गुप्ता, देव गुप्ता, बेटू गुप्ता, धुव्र, आंशू, दक्ष सोलंकी, प्रशांत वर्मा, कार्तिक गुप्ता, कुबेब खान, निशांत, रूद्रप्रताप, सत्यम, पलक, आसता, राधिका, सक्षम, बशू राघव, मुस्कान, जय, शिवानी प्रजापति, अकित, कृष्णा राघव आदि ने मांग की है। बच्चों का कहना है कि सुबह अत्यधिक सर्दी पड़ने से स्कूल जाने की इच्छा नही होती है।

Related Articles

Back to top button