कासगंज : पांच दिन के अंदर खाद की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी- कृषि मंत्रीकृषि मंत्री
कासगंज: खाद की समस्या को लेकर किसान नेता प्रवीन शर्मा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सिंह से मिलें

कासगंज: भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) संपूर्ण उत्तर प्रदेश में खाद एवं गन्ने की समस्या को लेकर लगातार ज्ञापन प्रेषित उत्तर प्रदेश सरकार को कर रहा है लेकिन सरकार का किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है वहीं दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषित किया गया था।
जिसमें भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) को भी आमंत्रित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय भाकियू (स्वराज) के आदेशानुसार उसका प्रतिनिधित्व करने राष्ट्रीय आई.टी सेल (प्रमुख) प्रवीन शर्मा पहुंचे। उन्होंने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की,और जिले की किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।किसान नेता प्रवीन शर्मा ने मंत्री से कहा हमारे जिले (कासगंज) में खाद की समस्या एवं गन्ना भुगतान को लेकर किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।जिले के आलाधिकारियों का किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जल्द कासगंज में आने का वादा किया। जिले के आलाधिकारियों से सख्त निर्देश देने की बात कही है उन्होंने आश्वासन दिया है पांच दिन के अंदर खाद की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी,एवं गन्ना किसानों का जल्द भुगतान भी किया जाएगा।
Subscribe to my channel


