ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पहाड़ा प्रतियोगिता में शादाब ने सुनाये 2 से 40 तक पहाड़े

1 घंटे में 40 तक पहाड़े सुना छाया अमांपुर के निर्मला देवी कालेज का छात्र शादाब

कासगंज: अमांपुर के निर्मला देवी इंटर कालेज में कक्षा 8 में पढ़ने वाला छात्र। कम उम्र के इस छात्र ने अपनी योग्यता से साबित कर दिया है। विलक्षण प्रतिभा का धनी है कस्बा अमापुर के शास्त्री नगर का छात्र शादाब अली पुत्र साबिर अली सिर्फ 1 घंटे में बिना रुके सुना देता है 40 तक पहाड़े। उसकी इस विशेष प्रतिभा नगर और विद्यालय के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। अमांपुर के निर्मला देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र शादाब का वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। छात्र को देखकर हर कोई हैरान है। क्यों कि उसको 40 तक पहाड़े याद है। वो महज 15 सेकेंड में 39 का पहाड़ा लिखकर दिखा देता है। छात्र शादाब ने बताया कि उसने अपनी मेहनत और क्लास टीचर प्रीति शाक्य व प्रधानाचार्य अनिल माथुर की प्रेरणा से सिखे हैं पहाड़े।  क्लास टीचर प्रीति शाक्य का कहना है कि शादाब अली तुतलाने के बाद भी सुनाता है बिना रुके 40 तक पहाड़े। गरीब परिवार से आने के बाद भी पढ़ाई में कर रहा है खूब मेहनत। शादाब के पिता मजदूरी का कार्य करते है।

Related Articles

Back to top button