ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: एसडीएम ने जरूरतमंद, गरीबों को बांटे कंबल

कासगंज: पटियाली तहसील परिसर में एसडीएम रवींद्र कुमार ने गरीब जरूरत मंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। दिसंबर माह की ठंड का आगाज़ होने के साथ कासगंज जिले भर में गरीब जरूरत मंद लोगों के बीच प्रशासन ने कंबलों का वितरण शुरू कर दिया है। गुरुवार को पटियाली तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने क्षेत्र के गरीब असहाय एवं जरूरत मंदो को ठंड से बचाने के लिए कंबलो का वितरण किया। वहीं कंबल पाकर पात्रों ने चेहरे खिले दिखाई दिए। इसी दौरान एसडीएम रवींद्र कुमार ने सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि ठंड के मौसम के चलते वह जरूरत मंद लोगों की मदद करें। अधिक से अधिक लोगों में कंबल, गर्म कपड़े आदि का वितरण करें, असहायों की मदद करना पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
Subscribe to my channel


