ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अमांपुर विधानसभा में विकास को लेकर विधायक हरिओम वर्मा ने सीएम से की मुलाकात
विकास को लेकर अमांपुर विधायक ने सीएम से की चर्चा

कासगंज: अमांपुर विधानसभा के विकास को लेकर विधायक हरिओम वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप व जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी के साथ गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अमांपुर विधानसभा के गांवों की बिजली-पानी, सड़क, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देने का वादा किया। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि अमांपुर से सिड़पुरा और मोहनपुर से सहावर तक सड़क का चौड़ीकरण करना और कासगंज रोड से लोदीपुर गांव में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर चर्चा की। जल्द ही अमांपुर विधानसभा में रोडवेज बस स्टैंड की सौगात मिलेगी।
Subscribe to my channel


