कासगंज: पुलिस ने किया पैदल मार्च सतर्क, दिया लोगों को सुरक्षा का संदेश
कासगंज: सीओ डीके पंत ने पुलिस बल के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च,

कासगंज: अमांपुर 25 दिसबंर व निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को कस्बा में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को सीओ सहावर डीके पंत ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार कश्यप, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर शर्मा और पुलिस बल के साथ कस्बा में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सभी क्षेत्र में शांति व्यवसथा कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई भी अराजक तत्व किसी प्रकार से शांति भंग करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। शांति भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक सवारों की तलाशी भी ली। वही बाइक सवारों से हेलमेट लगाने को कहा। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल, एसआई राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कस्टेबल शंशाक दुबे, कस्टेबल हरीश कुमार, सुधीर यादव, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह, कस्टेबल सतीश कुमार, अरूण कुमार, बिजेश कुमार, हेड कांस्टेबल पर्वती, मीनू,आदि रहे।
Subscribe to my channel


