कासगंज: अमांपुर नगर पंचायत ने जलवाए अलाव, नगर पंचायत के द्वारा जलाये जा रहे अलाव का सहारा ले रहे लोग
शीतलहरी ठंड से लोगों को मिलेगी राहत

कासगंज: अमांपुर में सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नगर पंचायत की तरफ से नगर में बारहद्रारी, गुड़मण्डी, सराफा बाजार, एटा रोड, ददवारा, जामा मस्जिद, कालेज रोड, सहावर रोड, सिढपुरा रोड, तिराहा, के अलावा दर्जनों सार्वजनिक स्थनों पर अलाव जलवाए गए। जिससे शीतलहरी ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली है।
सड़कों पर घूमने वाले रिक्शा चालक, ठेले वाले, फड लगाने वालों एवं राहगीरों के लिए सर्दी से बचने के लिए अलाव ही बड़ा सहारा है। गुरुवार को बेहद सर्द मौसम में हाड़ कपा देने वाली शीतलहरी ठंड के प्रकोप के चलते दुकानदार, राहगीर और लोग अलाव का सहारा ले रहे है। इससे लोगों को ठंड से बचाओं के लिए काफी राहत मिल रही है। ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि जब तक ठंड का मौसम है। कस्बा में अलाव जलते रहेंगे। जबर्दस्त ठंड को देखते हुए यदि जरूरत पड़ी तो और स्थानों पर अलाव जलाये जाएंगे। जगह-जगह अलाव के लिए लकड़ी भी लडवाई गई है। इस दौरान चेयरमैन चांद अली, लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, मुकेश बाबू, ओमकार यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, रामनरायन मित्तल, जागन सिंह सोलंकी, सरदार निर्मल सिंह, धीरज गुप्ता सर्राफ, दरवेश फौजी, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरबाज खान, सोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, शकील टेलर, अमित गुप्ता, शनिदेव गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


