ब्रेकिंग न्यूज़

भ्रष्ट लेखपालों पर कार्रवाई, एवं अन्य मांगों को लेकर दिया धरना भाकियू का धरना

कासगंज: पटियाली तहसील परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के दर्जनों कार्यक्रताओं ने धरना प्रदर्शन कर अन्य मुद्दों के साथ दो लेखपालों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान नेताओं का आरोप है कि   ग्राम पंचायत मटेना पर तैनात लेखपाल प्रमोद पारासर और ग्राम सुनगढ़ी पर तैनात रंजीत लेखपाल जो बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते। जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगला सामंती में गांव के तालाब पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की कोशिश चल रही है जिसे रोका जाए। यूरिया की किल्लत को दूर किया जाए। बे मौसम बरसात के पानी से हुए किसानों की धान की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। इसी सब मांगो को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान एसडीएम रवेंद्र कुमार और सीओ आरके तिवारी एवं थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने किसान नेताओं को समझाया। वहीं एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। और धरना समाप्त कराया

Related Articles

Back to top button