ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: क्रिसमस को लेकर बच्चों में उत्साह, जोरशोर से चल रही तैयारी
अमांपुर में क्रिसमस पर्व पर बच्चे बने सेंटर क्लाज, खिले चेहरे

कासगंज: अमांपुर में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह नजर आया। बच्चों सेंटर क्लाज के रूप सजे नजर आए। बाजारों में सजावट का सामान हर ओर नजर आ रहा है। क्रिसमस ट्री, सेटा कैप और फेस की खास मांग रही। कस्बा के बारहद्रारी पर सांता क्लाॅज, क्रिसमस ट्री, टोपियां, फेस मस्क, जिंगल बेल, गुब्बारे आदि की खरीदारी करते नजर आए बच्चे। इसके अलावा क्रिसमस पर एक दूसरे को उपहार देने के लिए कई प्रकार के आकर्षक उपहारों की खरीदारी की। व्यापारी अजय अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस ट्री 50 से लेकर एक हजार रूपए तो सांता की ड्रेस 200 रूपए से लेकर तीन हजार रूपए में बिक रही है। क्रिसमस पर्व को लेकर बच्चों के साथ युवतियां भी खासी उत्साहित हैं।
Subscribe to my channel


