कासगंज: सहकारी समितियों पर यूरिया को दूसरे दिन भी मारामारी, घंटो लाइन में लग रहे किसान
अमांपुर सहकारी समिति पर यूरिया लेने को उमड़े किसान

कासगंज: अमांपुर के सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का संकट थमने का नाम नही ले रहा है। समितियों पर खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों के साथ समितियों का स्टाफ भी परेशान है। सुबह से शाम तक यूरिया खाद लेने के लिए शनिवार को भी सैकड़ों किसानों की लंबी कतारे लगी रही। घंटों तक लाइन में लगे रहने के बाद भी अधिकांश किसानों को यूरिया खाद नही मिल सकी। इसके कारण उन्हे बगैर खाद लिए ही लौटना पड़ा।
यूरिया और डीएपी खाद के लिए किसानों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। गुरूवार को 500- 500 बोरी यूरिया और डीएपी आने के बाद शुक्रवार और शनिवार को वितरण किया गया। लेकिन किसानों की भीड़ कम नही हो रही है। गेंहू, सरसों, आलू की फसल के लिए यूरिया खाद लेने के लिए शनिवार को भी सुबह से गोदाम पर भीड़ लगना शुरू हो गई। गेंहू, सरसों की फसल की सिचाई को यूरिया खाद की किल्लत के कारण किसान सुबह से ही लाइन में लग जाते है। फिर भी बड़ी मशक्कत के बाद किसानों को खाद नही मिल पा रही है। जिन किसानों को खाद मिल गई है। वह खेतों में आलू, गेंहू, तंबाकू की फसलों की सिंचाई में जुट गए है। क्षेत्रीय सहकारी समिति सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि किसान परेशान ना हो खाद की कोई कमी नही है।
Subscribe to my channel


