ब्रेकिंग न्यूज़

एस एन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सम्मेलन में छात्र-छात्राओ ने दिखाई प्रतिभा

वार्षिक खेलकूद सम्मेलन में विधार्थियों ने किया प्रतिभाग

अमांपुर। कस्बा के एटा रोड पर स्थित एस एन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल सम्मेलन का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें बच्चों ने जमकर मस्ती। खेल सम्मेलन में बच्चों ने दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो खो सहित कई खेलों में प्रतिभा दिखाई। बुधवार और गुरूवार को दो दिन आयोजित हुए इस खेल सम्मेलन में एलकेजी से कक्षा 9 तक के विधार्थियों ने प्रतिभाग किया। कैंप में बच्चों को समूहों में बांटा गया। समूहों को येलो हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस आदि रोचक नाम दिए गए। मुख्य अतिथि गीता राजपूत, प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल, डायरेक्टर पंकज राजपूत ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इनमें एलकेजी के युवराज, योगेश, राॅविन, राज सोलंकी, कक्षा 2 की प्रियांशी, कक्षा 5 के अनुराग, ओमशिव, सौम्या सोलंकी, कक्षा 4 के बैस्नवी, कक्षा 6 के दक्ष सोलंकी, जीतू, कक्षा 7 की रानी दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल कूद से शरीर स्वस्थ रहता है। क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य एपी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, राजकिशोर, रूप कुमार, मानसी शर्मा आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button