कासगंज: अमांपुर में सुनी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात
पीएम के मन की बात कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

कासगंज: अमांपुर कस्बा में रविवार को स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्म दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन्द्रानगर स्थित धीरज गुप्ता सर्राफ के कार्यालय पर वही अम्बेडकर नगर स्थित भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी के कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकताओं ने टीवी व इंटरनेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। धीरज गुप्ता के कार्यालय में एलईटी स्कीन लगाकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई। लोगो॔ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उत्साहित दिखे। विधायक हरिओम वर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, धीरज गुप्ता सर्राफ, कुमरलाल दरोगाजी, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, अवधेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, चेतन गुप्ता, मनोज गुप्ता, तिर्मल सिंह, राजू गुप्ता, प्रखर गुप्ता, सोनू गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, सभासद हनी गर्ग, पप्पू, कपूर, हुकुम सिंह, राजेश कुमार, शिवम गुप्ता, दीपक सोलंकी, मोनू गुप्ता, हर्ष गुप्ता, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


