ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में मनाया तुलसी दिवस ,राष्ट्रीय स्वयंसेवकों व बजरंग दल ने की तुलसी पूजा।

कासगंज: अमांपुर के गांधीनगर में पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता के आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के तत्वावधान में तुलसी दिवस मनाया गया। सभी स्वयंसेवकों और विधार्थियों ने पूजन किया। संघ नगर चालक राकेश पाराशर ने तुलसी का महत्व बताते हुए कहा कि 25 दिसंबर को तुलसी पूजा के रूप में मनाए रहे है। हिन्दू जनमानस में तुलसी का विशेष महत्व है। समाज सेविका सुलोचना गुप्ता ने कहा कि तुलसी हिन्दू संस्कृति का प्रतीक है। इस दौरान नगर संघचालक राकेश पाराशर, सुलोचना गुप्ता, जिला संयोजक बजरंग दल दीपक गुप्ता, रामनरायन मित्तल, सुधीर गुप्ता पुल्ली, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, बजरंग दल उमेश गुप्ता, स्वयंसेवक नीरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, बंटी गुप्ता, प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश गुप्ता सर्राफ, गांधी सर्राफ, अनिल स्वर्णकार, प्रेम गुप्ता, बजरंग दल शिवा गुप्ता, हर्ष गुप्ता, पवन गुप्ता, अकित गुप्ता, देवेन्द्र लोधी, गौरव गुप्ता, राहुल शाक्य, अंशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button