ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भाजपाइयों ने मनाया अटल बिहारी का जन्म दिवस

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

कासगंज: अमांपुर  भारत रत्न, सहृदय कवि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कस्बा भर में धूमधाम से मनाई गई। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के नेतृत्त्व में, गुडमंडी में समाज सेविका सुलोचना गुप्ता के नेतृत्व में, वेदराम सिंह आवासीय विद्यालय में सासंद प्रतिनिधि डाॅ केतसिंह वर्मा के नेतृत्व में, इन्द्रानगर में धीरज गुप्ता सर्राफ के नेतृत्व में, अम्बेडकर नगर में बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी के नेतृत्व में, जवाहर नगर में अनिल कुमार सर्राफ के नेतृत्व में भारत रत्न, सहृदय कवि, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस भाजपाइयों के द्वारा सुशासन के रूप में आयोजित किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और श्रध्दांजलि दी। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का भाजपाइयों ने संकल्प लिया। एक-दूसरे को मिष्ठान्न वितरण कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भाजपा उनके बताए रास्ते पर चलकर यहां तक पहुंची है। अटल बिहारी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, नगर संघचालक राकेश पाराशर, हरिदत्त पालीवाल, सुधीर गुप्ता, रामनरायन मित्तल, जयप्रकाश गुप्ता, धीरज गुप्ता सर्राफ, बूथ अध्यक्ष दरवेश फौजी, ओमपाल डीलर, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, राहुल शाक्य, देवेंद्र वर्मा, देवेश अग्रवाल, मनोज यादव, अनिल सर्राफ, गांधी सर्राफ, डाॅ राजकुमार सविता, बाबूराम सविता, संतोष कुमार, मुन्नालाल फौजी, अमर सिंह, रवि माहेश्वरी, सजीव माहेश्वरी, सुधीर सर्राफ, सजीव सर्राफ, क्रिश ठाकुर, आकाश सर्राफ आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button