भिलाई: अटल जी के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा अनावरण के दौरान,काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

दुर्ग- भिलाई: भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर वार्ड 37, कैम्प 2 सर्कुलर मार्केट अटल उद्यान पर उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर पहुंचे। जहां दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेश ब्रिचपुरिया की उपस्थिति में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
पूरे कार्यक्रम का कांग्रेस पार्टी के पार्षद द्वारा विरोध किया गया, भारी पुलिस बल के सामने प्रशासन के सहयोग और दुर्ग सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में मूर्ति को स्थापित की गई। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा, एल. एम पांडेय , अमर सोनकर, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, डॉ दीप चटर्जी, विजय सिंह, प्रदीप सेन गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, पियूष मिश्रा, दया सिंह, विनोद सिंह, भोजराज सिन्हा, भाजयुमो नेता अमित मिश्रा, चंदन यादव, नासिर, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, प्रकाश यदु, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, राहुल परिहार, रोहन सिंह, रंजीत सिंह, राम पूजन सिंह, जयंत शर्मा आद रहे।
Subscribe to my channel


