कासगंज: बुग्गी से दबाकर एक किसान की मौत, एक घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया, घायल को उपचार हेतुः भेजा

कासगंज: न्यौली: गाँव नगला निहाली के निकट बुग्गी पलटने से एक वृद्ध किसान की दबकर मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रेफर कर दिया गया
घटनाक्रम रविवार की देरशाम को किसान रेवती 52 वर्ष पुत्र श्याम लाल अपनें खेत सुबह गन्ने की बुग्गी लेकर घर लौट रहे थें इसी दौरान गन्ने से भरी बुग्गी रास्ते में पलट गई। जिसमें रेवती पुत्र श्याम लाल,सीताराम पुत्र बोवी निवासी दोनों लोग दब गए। चीखपुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना में मौके पर रेवती पुत्र श्याम लाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नगरिया पुलिस ने घटना की जानकारी ली घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया। नगरिया चौकी प्रभारी ने बताया कि गन्ने की बुग्गी पलटने से 52 वर्ष की दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जिसमें एक घायल को उपचार के लिए रेफर किए है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया।
Subscribe to my channel


