ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: डीएम मैम प्लीज अब तो स्कूल की छुट्टी कर दो, बच्चों ने की शीतकालीन अवकाश की मार्मिक अपील

बच्चों ने की शीतकालीन अवकाश की मार्मिक अपील

कासगंज: अमांपुर दो दिन से पड़ रही गलनभरी कड़ाके की सर्दी से जनमानस परेशान है। दो दिन से चल रही शीतलहर और घने कोहरे से सर्दी में काफी इजाफा हो गया है। कस्बे में सोमवार को गलन भरी कड़ाके की सर्दी और कोहरे से परेशान बच्चों ने डीएम मैम से विद्यालयों का शीतकालीन अवकाश का अनुरोध किया है। सोमवार को गलन भरी ठंड और कोहरे के परिणाम स्वरूप ठिठुरते हुए विद्यालय जाने वाले नौनिहालों ने अवकाश की मार्मिक अपील करते हुए कहा कि प्लीज डीएम मैम हमारी छुट्टी कर दो। हमें भी सर्दी लगती है। स्कूल जाने में हो रही है दिक्कत। अभिभावकों ने बताया कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने से कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने से बच्चे बीमार हो रहे है। जिससे अभिभावकों में रोष है। कस्बे के स्कूलों में पढ़ने वाले शनि गुप्ता, देव गुप्ता, धुव्र महेश्वरी, रूद्रप्रताप, सत्यम, पलक, आसता, प प्रियल कुमारी, आरके, किसना, राधिका, सक्षम, बशू राघव, मुस्कान, जय, शिवानी प्रजापति, अकित, हर्ष गोला, आदि ने मांग की है। बच्चों का कहना है कि सुबह अत्यधिक सर्दी पड़ने से स्कूल जाने की इच्छा नही होती है। शिक्षकों व अभिभावकों के डर से स्कूल जाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button