ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: ठंड से ठिठुर रहे निर्धनों को तहसीलदर कल्पना सिंह ने किये कंबल वितरण
कंबल पाकर खिल निर्धनों के चेहरे

कासगंज: अमांपुर गलन भरी सर्दी में ठंड से ठिठुर रहे निर्धनों को कंबलों का वितरण किया गया। शासन के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदर सहावर कल्पना सिंह ने क्षेत्र के बड़ा गांव में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबलों का वितरण किया। कंबल को पाकर असहाय और निर्धनों के चेहरे पर खुशी के भाव थे। तहसीलदर ने समाजसेवी एवं सक्षम लोगों से निर्धनों की मदद करने की अपील की। इस दौरान लेखपाल दीपक भारद्वाज, लेखपाल कुलदीप शर्मा, लेखपाल पंकज यादव व ग्राम प्रधान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


