ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अमांपुर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

कासगंज: अमांपुर के ददवारा स्थित राधा कृष्ण मदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर धीरज गुप्ता सर्राफ, नगर खण्ड प्रचारक राहुल कुमार, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, सह नगर कार्यवाह अनुज अग्रवाल, उप खंड कार्यवाह पुष्पेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, आचार्य रामखिलाड़ी उपाध्याय, सोनू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अंशुल गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, यश अग्रवाल, दीपक सोलंकी, सजीव महेश्वरी, करन गुप्ता आदि रहे।
Subscribe to my channel


