ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: कोहरा छाने से रंगते नजर आए वाहन, धूप न निकलने से बढ़ी गलन परेशान रहे लोग
शीतलहर ने कंपकंपाया, अलाव का लेना पड़ा सहारा

कासगंज: अमांपुर में सोमवार की सुबह कोहरे की चादर में पूरा कस्बा लिपट गया। सुबह कोहरे के साथ गलन भरी सर्दी ने लोगों को अलाव के सामने बैठने को मजबूर कर दिया। सोमवार को पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई गलन भरी ठंड रही। वही ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे पारा लुढ़क कर चार डिग्री तक पहुंच गया। और लोग ठंड से बचने के लिए दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। गलन भरी शीत लहर ने लोगों को परेशान किया। दिन भर बादल और कोहरा छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नही हुए।लेकिन सोमवार की सुबह कोहरा और शीतल हवा की वजह से लोग कंपकंपा गए। दिन भर लोग अलाव के सहारे बैठे रहे।
Subscribe to my channel


