ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: दरियावगंज में भाकियू भारत ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर उठाए सवाल,

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप माथुर पर लगाए मुकदमे को खत्म करने की उठाई मांग

कासगंज: पटियाली थाना क्षेत्र के थाना दरियावगंज में भारतीय किसान यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरमल सिंह यादव के नेतृत्व में किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पटियाली पुलिस सवाल उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन भारत ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सहावर सीओ डीके पंत को सौंपा है। जिसमें प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व भाकियू संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप माथुर पर हुए हमले के मामले में क्रॉस कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी पटियाली सवाल उठाए हैं, बताया गया कि ब्लॉक क्षेत्र पटियाली के ग्राम पंचायत श्री नगला के ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व भाकियू भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप माथुर पर विगत दिनों हुए हमले को लेकर पुलिस ने नामजदों पर कार्रवाई तो की लेकिन कुलदीप माथुर पर भी महिला से छेड़छाड़ का क्रॉस मुकदमा भी दर्ज किया है। किसान नेताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि जांच कराकर कुलदीप माथुर पर लगाए गए मुकदमे को खत्म किया जाए, और उनके हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Back to top button