कासगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कासगंज: अमांपुर के अग्रवाल चौक स्थित द्वारिकाधीश मदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं महाराणा प्रताप नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बजरंग दल के तत्वावधान में मंगलवार की शाम हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों एवं बजरंग दल के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। जय श्रीराम, जय हनुमान, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर धीरज गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राहुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अंशुल गुप्ता, आयुष गुप्ता, शिवा गुप्ता, सोनू गुप्ता, दीपक सोलंकी, राहुल राघव, ऋषभ चौहान, गौरव सोलंकी, रोहित सोलंकी, शिवम यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


