ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ दीपिका शुक्ला ने पॉलीथिन हटाओं अभियान चलाया
अमांपुर में पॉलीथिन बिकते मिलने पर किया जुर्माना

कासगंज: अमांपुर में गुरुवार को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया गया। ईओ दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने कस्बा के बारहद्रारी, घंटाघर, गुडमंडी, सहावर रोड, ददवारा, तिराहा सहित अन्य कई स्थानों पर पॉलीथिन प्रतिबंध अभियान चलाया। जिससे पॉलीथिन का उपयोग करने एवं बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान थोक विक्रेता दुकानों को बंद कर भाग गए। एक दुकान पर एक किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। जिस पर एक हजार रूपये जुर्माना लगाया। इसके साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के दुष्प्रभाव का भी जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार किया। इस दौरान लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, उदित प्रताप सिंह, ओमकार यादव, संजू यादव, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, विपन कुमार, गोल्डी, आफताब, राकेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक आदि रहे।
Subscribe to my channel


