ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: टिकट की जुगत में तेज हो गए संभावित दावेदार।

अमांपुर के वार्ड में लग रहीं सियासी चौपालें

कासगंज: अमांपुर में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों से टिकट पाने की जुगत में तेजी आ गई है। इसके लिए संभावित दावेदारों ने अपने चहेते राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को पैरवी के लिए लगा रखा है, जिनकी जिम्मेदारी टिकट दिलाने की सौंपी गई है। संभावित दावेदारों ने वार्डो में होर्डिंगें लगाकर अपनी दावेदारी की पेशकश को शुरू कर दी है। निकाय चुनाव होने से पहले चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब तेज होती जा रही है। राजनीतिक दलों ने हर वार्ड को जीतने की कवायदें तेज कर दी है। फिलहाल अधिसूचना पर फोकस किया जा रहा है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तेजी आ गई है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने वार्डो में चौपालें लगाकर कार्यकर्ताओ में वार्ड जीतने के लिए जोश भरना शुरू कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button