कासगंज: प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की, अमांपुर में पॉलीथिन उपयोग पर दुकानदारों से वसूला जुर्माना
अमांपुर में पॉलीथिन उपयोग पर दुकानदारों से वसूला जुर्माना

कासगंज: अमांपुर में शुक्रवार को भी शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान 1 किलों 200 ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। साथ ही 500 सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि कस्बा में पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। 1 जनवरी से पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा। इसके साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के दुष्प्रभाव का भी जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार किया। टीम में लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, उदित प्रताप सिंह, ओमकार यादव, सफाई निरीक्षक चरन सिंह यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, अतुल कुमार, विपन कुमार, गोल्डी, आफताब, राकेश कुमार, सुनील कुमार, हिमाचल आदि रहे।
Subscribe to my channel


