ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: कोहरा छाने से रंगते नजर आए वाहन, धूप की लुका छुपी से बढ़ी गलन परेशान रहे लोग
शीतलहर ने कंपकंपाया, अलाव का लेना पड़ा सहारा

कासगंज: अमांपुर मौसम के मिजाज ने शुक्रवार को फिर करवट बदल ली। तीन दिन से निकल रही चटक धूप ने गलन भरी सर्दी से राहत दी थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह घना कोहरा और शीतल हवा की वजह से लोग कंपकंपा गए। अलाव के सहारे बैठे रहे लोग। वातावरण में घना कोहरा छाने की वजह से वाहनों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। वही धूप की लुका छुपी और सर्द हवाओं ने कंपकपी छुडाई। राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी काफी ठंडा रहा। सुबह से ही आसमान पर घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। स्थिति यह रही कि चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। सड़को और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे।
Subscribe to my channel


