ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: बीजेपी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज

कासगंज: मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीया माता जी हीरा बा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दु:खद प्रसंग पर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
माता जी का जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी मूल्य के प्रति निष्ठा एवं ईश्वर के प्रति अटूट आस्था के बल पर सतत कर्मशील रहने वाले सार्थक जीवन का महान उदाहरण है। मातृवियोग की वेदना की इस वेला में श्री नरेंद्र भाई मोदी एवं उनके परिजनों के प्रति हम हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। श्री परमात्मा दिवंगत को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना…!!ॐ शान्तिः!!*
नोट* –
कल दिनांक 31.12.2022 समय 12:00 बजे स्थान – जिला कार्यालय भाजपा कासगंज पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई हैं ।आप से निवेदन हैं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहकर पुष्पांजलि अर्पित करे ।
Subscribe to my channel


