ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का हुआ भव्य समापन।

कासगंज:  उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था कासगंज द्वारा श्री लटूरी सिंह बौहरे इंटर कॉलेज ढोलना में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन हुआ ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक  देवेंद्र सिंह राजपूत ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण किया। गाइड द्वारा मां शारदे की वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक ने स्काउट गाइड द्वारा लगाए गए टेंट का निरीक्षण किया ।बिना बर्तन के स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए भोजन को चखा। विधायक ने कहा कि स्काउट गाइड देश के अनुशासित सिपाही होते हैं, पर्यावरण प्रेमी और साहसी होते हैं ।इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर मुनेश राजपूत ,अभिषेक पांडे, जय प्रकाश ,दीन दयाल सिंह ,ललितेश कुलश्रेष्ठ, एदल सिंह, नरेंद्र वर्मा ,नत्थू सिंह वर्मा ,रामस्वरूप वर्मा ,सुमन वेद प्रकाश, साहबदीन रावत, विपिन कुमार ,रामवीर लोधी नोकम सिंह वर्मा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button