ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: एस एन पब्लिक स्कूल में मनाया गया नववर्ष महोत्सव

नववर्ष की पूर्व संध्या पर विधार्थियों ने मचाया धमाल

कासगंज: अमांपुर के एटा रोड पर स्थित एस एन पब्लिक स्कूल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर पर स्कूल परिसर में आयोजित नववर्ष महोत्सव में साल 2022 को विदाई दी और नववर्ष 2023 का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एक दूसरे की मंगल कामनाओं के साथ शुरू हुआ। इसके बाद मिठाई खिलाकर एक दूसरे को नये साल की बधाई दी। प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल, डायरेक्टर पंकज राजपूत ने विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी को नये साल में जीवन की नई ऊंचाइया छूने की नसीहत दी। पुरानी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ने की नसीहत दी। उन्होंने छात्रों के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने सुन्दर रंगोली बनाकर साल 2023 का स्वागत किया। इस अवसर पर गीता राजपूत, पुष्पेंद्र वर्मा, मानसी शर्मा, राजकुमार,आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button