समाजवादी पार्टी ने लोकबन्धु राजनारायण जी की 36 वीं पुण्यतिथि मनाई…फिर

कासगंज: समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट, कासगंज पर समाजवादी चिन्तक लोकबन्धु राजनारायण जी की 36वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष / पूर्व सांसद कुँ० देवेन्द्र सिंह यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। 


इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकबन्धु राजनारायण जी भारत के एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी को चुनाव हराया था। वे 1977 से 1979 तक भारत के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में रहे। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि माना तथा 1975 में इंदिरा गाँधी के विरूद्ध चुनावी कदाचार को लेकर उच्च न्यायालय में मुकदमा लड़ा जिसमें इंदिरा गाँधी को दोषी पाया गया था। 

इस अवसर पर मुनेन्द्र शाक्य, कमल सिंह मौर्य, कमल सिंह बघेल, ठाकुरदास लोधी, देवप्रकाश देवू भईया, मनोज यादव, विशाल कश्यप, अभय यादव, बृजेश पहलवान, पुष्पेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, किशन गौड पण्डाजी, महेन्द्र सिंह, अशोक यादव, कमल सिंह गौतम, सोनू भण्डारी, असद हुसैन, मौ० वाहिद, राहुल कुरैशी, मौ0 नवेद, अमर सिंह, बृजगोपाल यादव, नितिन कुमार गौतम, रामनरेश यादव, अनुरूद्ध प्रताप सिंह, अरूण प्रताप सिंह, प्रशान्त, रजनेश यादव, आदि रहे।
Subscribe to my channel


