ब्रेकिंग न्यूज़
पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कासगंज: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

कासगंज: सोरो पुलिस ने अवैध कच्ची शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, जनपद के थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची व शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) बरामद व मौके पर 100 लीटर लहन बरामद किया गया ।





पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन एवं कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अवैध कच्ची शराब व शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे


विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को कोतवाली सोरों पुलिस ने रामलडेते पुत्र मुरली सिंह निवासी चन्दवा को ग्राम चन्दवा यूके लिपटिस के पेड के बाग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 05 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपरकरण (भट्टी) बरामद की गयी तथा मौके से करीब 100 लीटर लहन नष्ट किया गया। जिसके आधार पर थाना सोरों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Subscribe to my channel


