ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी की माँ हीराबेन का कृतज्ञ रहेगा यह राष्ट्र: चौहान

कृतज्ञ राष्ट्र मां हीराबेन के इस योगदान को कभी भुला नहीं सकता

कासगंज/ न्यौली: मानपुर नगरिया स्थित मिर्जापुर रोड़ स्थित सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन का श्रद्धाँजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पदाधिकारियो , कार्यकर्ताओं ने हीराबेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाँजलि दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि माँ हीराबेन ने मोदी जैसे कुशल शासक  को अपनी कोख से जन्म देकर इस देश व भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा उपकार किया । उनके इस योगदान को यह राष्ट्र कभी विस्मृत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमन्त्री मोदी ने पूरी दुनियाँ में भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है निश्चित रूप से हम सबके लिए अविस्मरणीय है। इस प्रकार यह कृतज्ञ राष्ट्र मां हीराबेन के इस योगदान को कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभ्यप्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सौदान कश्यप, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चौपड़ा, सेक्टर संयोजक दुष्यन्त चौहान, आई0टी0 संयोजक वीरेश कुमार, विशाल सोलंकी, महावीर बघेल,आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button