भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है। तीर्थों का विकास भारत का विकास है

कासगंज: सोरों धर्मयात्रा महासंघ नगर कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष नीरज उपाध्याय के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता धर्मयात्रा महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव बरबारिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद नैनीताल विभाग के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत उपाध्याय (हिंदुत्व वादी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में दिनांक 14 जनवरी को संगठन के स्थापना दिवस व मकर संक्रान्ति पर्व में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक का प्रारंभ स्वस्थिवाचन मंत्रोंच्चारण द्वारा किया गया। स्थापना दिवस व मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में संगठन का सदस्यता अभियान तेजी से चलाने पर बल दिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. राजीव बरबारिया ने कहा कि भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है। तीर्थों का विकास भारत का विकास है। तीर्थ स्थलों की पवित्रता और आस्था की रक्षा की जानी चाहिए और देखना चाहिए कि तीर्थ स्थल केवल पर्यटन केंद्र बनकर न रह जाए।” धर्मयात्रा महासंघ स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य रूप में मना रहा है। इस सनातन एवं पावन भूमि शूकर क्षेत्र सोरों में भी स्थापना दिवस को बड़े स्तर पर मनाना चाहिए। बैठक के अंत में भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी श्रीमती हीरा बेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
भगवान वराह एवं मां गंगा से प्रार्थना की गई कि उनको अपने चरणों में स्थान दे। धर्मयात्रा महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संतृप्त श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर नीरज उपाध्याय, उमाकांत उपाध्याय, डा. राजीव बरबारिया, पंकज भारद्वाज, संजय बाबू चौधरी, निखिल दीक्षित, राज तिवारी, तुषार शर्मा, अक्षय उपाध्याय, देवांश तिवारी, चंद्रकांत शर्मा, राहुल दुवे, पंकज महेरे आदि रहे।
Subscribe to my channel


