ब्रेकिंग न्यूज़

युवाओं ने जमकर मचाया धमाल, 2023 का किया स्वागत

अमांपुर में युवाओं ने कुछ नया करने का संकल्प लिया

कासगंज: अमांपुर में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने नववर्ष 2023 का जश्न धूमधाम से मनाया गया। लोगों अपने प्रियजनों के साथ जमकर मौज मस्ती कर घर पर बनाए पकवानों का आंनद लिया। एक दूसरे को उपहार देकर शुभकामनाएं दी। और जमकर डीजे पर धमाल मचाया। नववर्ष का पहला दिन लोगों ने नये जोश और उल्लास के साथ बिताया। रात में 12 बजते ही एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। जमकर आतिशबाजी भी चलाई गई। शाम 7 बजे से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। कस्बा गांधीनगर, गुडमंडी, सराफा बाजार में नववर्ष का धूमधाम से स्वागत किया गया। युवाओ ने केक काटा और धमाल मचाया। कस्बा के आंबेडकर नगर में दरवेश फौजी के आवास पर बच्चों को मिष्ठान्न वितरण किया गया।

सोशल मीडिया पर छाए हैप्पी न्यू ईयर के संदेश

नववर्ष 2023 का आगाज होने से पहले ही फेस बुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर एवं व्हाट्सएप पर हैप्पी न्यू ईयर 2023 के अंदेशों की झंडी लगी रही। लोग शुभकामनाएं संदेशों को पोस्ट एवं शेयर करते रहे। इस मौके सुलोचना गुप्ता, अनीता गुप्ता, दीपक गुप्ता चेयरमैन, आकाश गुप्ता सर्राफ, विशाल मित्तल, गौरव गुप्ता, अकित गुप्ता, राहुल शाक्य, देवेंद्र वर्मा, पवन गुप्ता, मोहित गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, विवेक गर्ग, कान्हा माहेश्वरी, शनिदेव, अंशू गुप्ता, अंशुल गुप्ता, भोला गुप्ता, रितिक, श्यामू सर्राफ, सोनू गुप्ता, आदि  रहे।

 

Related Articles

Back to top button